मिश्र इस्पात में इंटैक की नई कमेटी घोषित

मिश्र इस्पात में इंटैक की नई कमेटी घोषित

दुर्गापुर: मिश्र इस्पात में इंटैक की नई कमेटी की घोषणा की गई है। अलॉय स्टील्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आम सभा के दौरान और दुर्गापुर इस्पात नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनिर्मित कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई.नवनिर्मित कमेटी के पदाधिकारी डॉ. जी. संजीव रेड्डी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटैक को सर्वसमम्मति से अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप दत्त को यूनियन का जनरल सेक्रेटरी चुना गया। स्नेहांशु सुपकार को कोषाध्यक्ष चुना गया. मनिलाल सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।राज्य इंटैक के अध्यक्ष एम. कामरुज्जामन कामार ने नवनिर्मित कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कमेटी श्रमिकों के हित में काम करेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की श्रम विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया.दुर्गापुर और आसनसोल के बंद पब्लिक सेक्टर यूनिट को फिर से खोलने के लिए व्यावहारिक निर्णय लेने का अनुरोध किया।वही जिला इंटैक के अध्यक्ष सुवाष साहा ने भी नवनिर्मित कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कमेटी श्रमिकों के हित की रक्षा के लिए काम करेगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0